{"_id":"69dd3a318fa1a68dec017984","slug":"players-expressed-anger-over-not-receiving-prizes-for-the-weightlifting-competition-and-filed-a-written-complaint-against-the-organisers-agra-news-c-421-1-ag11012-5761-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का इनाम न मिलने पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, आयोजकों के खिलाफ दी नामजद तहरीर कागारौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का इनाम न मिलने पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, आयोजकों के खिलाफ दी नामजद तहरीर कागारौल
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे के गढ़मुक्खा मोड़ स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप है कि प्रतियोगिता आयोजकों ने उनसे एंट्री फीस वसूलने के बावजूद उन्हें घोषित इनाम नहीं दिया गया है।
पीड़ित खिलाड़ियों गुड़िया, रानी, सुमित, चेतन, कौशल, विष्णु, प्रदीप इत्यादि खिलाड़ियों ने बताया कि रविवार को कस्बे में आयोजित ओपन स्ट्रेंथ चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मथुरा, कासगंज, ग्वालियर व अन्य जिलों से आए पहलवानों और वेटलिफ्टरों ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। आयोजन से पहले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद इनामों का भरोसा दिलाया गया था। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण का समय आया तो आयोजक मौके से गायब हो गए।
आयोजकों के भाग जाने के बाद खिलाड़ियों का गुस्सा फूट गया। रविवार देर शाम पहलवानों की भीड़ थाने पहुंच गई और उन्होंने आयोजकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। प्रतियोगिता में खेलने आए खिलाड़ी गोविंद शुक्ला ने बताया कि इस तरह की घटनाएं ग्रामीण स्तर पर हो रहे खेल आयोजनों की साख को नुकसान पहुंचाती हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।