व्यवस्था: आगरा मंडल में प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए किस स्टेशन पर कितने का है टिकट
शनिवार से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री आगरा मंडल के स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी। मथुरा के स्टेशनों पर 30 रुपये का टिकट होगा, वहीं अन्य स्टेशन पर 10 रुपये कीमत रखी गई है। कोरोना संक्रमण के कारण टिकट बिक्री बंद कर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शनिवार से शुरू हो जाएगी। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा स्टेशनों पर टिकट 30 रुपये का होगा, जबकि अन्य स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये रखी गई है।
कोरोना संक्रमण के बाद से ही प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई थी। मई 2021 में कुछ समय के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू की गई, लेकिन इसे फिर से बंद कर दिया गया था। अब प्रयागराज मंडल के आदेश के बाद सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू की जा रही है। कानपुर उप मंडल के टूंडला समेत अन्य स्टेशनों पर टिकट की बिक्री शुरू हो गई है।
आगरा मंडल के स्टेशनों पर भी शनिवार से प्लेटफार्म टिकट लागू हो जाएगा। इसके लिए टिकट दरों में बदलाव नहीं किया गया है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट के विक्रय के लिए आवश्यक बदलाव कर लिए गए हैं। शनिवार से यात्रियों के साथ आने वाले लोगों को प्लेटफार्म टिकट खरीदना होगा।
ये भी पढ़ें: एटा में बुखार से किशोर की मौत: शीतलपुर ब्लॉक में फैला संक्रामक रोग, सौ से अधिक मरीज मिले, बच्ची में डेंगू के लक्षण
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध