फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Fever 15 Year Old Boy Die In Etah Shitalpur Block

एटा में बुखार से किशोर की मौत: शीतलपुर ब्लॉक में फैला संक्रामक रोग, सौ से अधिक मरीज मिले, बच्ची में डेंगू के लक्षण

Sat, 11 Sep 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Sep 2021 12:12 AM IST
सार

एटा जनपद में कई दिनों से बुखार फैला है, पीड़ित जनपद के अस्पतालों के अलावा आगरा के निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं। वहीं अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी कुछ बुखार पीड़ित बच्चे रेफर किए गए हैं।

विज्ञापन
Dengue And Fever 15 Year Old Boy Die In Etah Shitalpur Block
एटा: ब्लड टेस्ट के लिए लैब में मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव ओनघाट में बुखार से हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार सुबह 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई गई तो 100 से अधिक मरीज मिले। वहीं डेंगू के लक्षण मिलने पर एक बच्ची को मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। गांव के कई लोगों का इलाज अन्य जिलों में चल रहा है। खून में संक्रमण के चलते शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक वार्ड से दो बच्चों को अलीगढ़ रेफर किया गया। 

विज्ञापन

गांव ओनघाट निवासी धर्मवीर के 15 वर्षीय पुत्र शीलेष को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसका इलाज नजदीकी गांव के ही एक झोलाछाप के यहां चल रहा था। शुक्रवार सुबह किशोर की मौत हो गई। वहीं गांव में किशोर की मौत और बुखार फैलने की सूचना पर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे। कैप लगा कर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच कराई गई। इस दौरान देविका पुत्री कुलदीप में डेंगू एनएस1 की पुष्टि हुई। उसको इलाज के लिए पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती भेजा गया। वहीं गांव में 100 से अधिक लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन


कई दिन से फैला है बुखार 
गांव में कई दिनों से बुखार फैला हुआ है। लोग शहर से लेकर आगरा तक बुखार का इलाज करा रहे हैं। गांव निवासी सुमन को आगरा से जयपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि उनका बेटा विकास आगरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं गांव के सुखवीर, ब्रजेश यादव का भी आगरा में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश लोग झोलाछाप से ले रहे उपचार 
गांव में बुखार का आलम यह है कि लोग ओनघाट में झोलाछाप सहित वाहनपुर में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 से 30 व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। 


एनएस1 की हुई पुष्टि 
मेडिकल कॉलेज की लैब में शुक्रवार को अलीगंज निवासी उमा देवी में एनएस1 की पुष्टि हुई। वहीं जिला कारागार से 24 बंदियों के सैंपल भेजे गए। किसी में डेंगू व मलेरिया के लक्षण नहीं मिले।

गांव में मैं खुद स्वास्थ्य टीम को लेकर गया था। मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। शनिवार को गांव में दोबारा टीम भेजी जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ 
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed