{"_id":"5fede04a8ebc3e3b6366f4b9","slug":"platform-kosi-news-agr474339067","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिलेगा स्टेशन पर ओवरब्रिज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिलेगा स्टेशन पर ओवरब्रिज का तोहफा
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर बनाया अस्थाई टिकट घर।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे प्रशासन नए साल में यात्रियों को तोहफा दे सकता है। सरकुलेटिंग एरिया से सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों के पहुंचने के लिए बनाया गया ओवरब्रिज एक-दो दिन में शुरू हो सकता है। वहीं, स्टेशन पर प्लेटफार्म की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया है। सभी प्लेटफार्मों के क्रमांक संख्या बदलने से टिकट की व्यवस्था अस्थाई दफ्तर बनाकर की गई है।
कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर चौथी रेलवे लाईन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेशन पर यात्रियों का प्लेटफार्म पर पहुंचाने के लिए बनाए गए नए ओवरब्रिज का शुभारंभ पांच जनवरी को हो सकता है, इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ब्रिज सरकुलेटिंग एरिया से शुरू होकर सभी प्लेटफार्म तक पहुंचाएगा। वहीं, नए अस्थाई कार्यालय से भी टिकट की बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।
रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर प्लेटफार्म के क्रमांक भी बदले हैं। स्टेशन पर तीन नए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। जिसके चलते एक नंबर अब दो नंबर हो गया है। दो को तीन में जबकि तीन को चार में बदल दिया गया है। इसके अलावा प्लेटफार्म एक को स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर बनाया गया है, जबकि पांच और छह को मीना नगर की आसेर बनाए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि तीन पर डाउन एवं चार की अप रूट की ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जबकि नव निर्मित प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। नए प्लेटफार्मों के चलते टिकट वितरण एवं आरक्षण व्यवस्था के लिए स्टेशन के बाहर कंटेनर में नया अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। जिससे यात्री वहां से टिकट ले सकते हैं।