फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plastic and polythene to be banned

अब बाजार जाने से पहले इस बात का रखें ध्यान, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Mon, 16 Jul 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Jul 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Plastic and polythene to be banned
कपड़े का थैला लेकर सब्जी खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पॉलिथीन के खिलाफ योगी सरकार सख्ती बरत रही है। प्रतिबंधित पॉलिथीन (50 माइक्रोन से कम वाली) यदि किसी दुकान या प्रतिष्ठान पर दिखी तो सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


आगरा नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्राहक थैले का प्रयोग करें, यदि किसी ग्राहक के पास थैला नहीं है तो दुकानदार या तो उनको सामान न दें या फिर थैला उपलब्ध कराएं। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि छापेमारी के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। यहां जोनल प्रभारी अपनी टीम के साथ छापेमारी करेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण अभियंता के नेतृत्व में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'उल्लंघन करने वाले नहीं बचेंगे'

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों से अब प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाला बच नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि केवल जोन की टीम या पर्यावरण अभियंता की ही टीम नजर नहीं रखेगी बल्कि सेनेटरी से संबंधित अन्य कर्मचारी भी पॉलिथीन के प्रयोग पर निगाह रखेंगे। 

उन्होंने बताया कि आम जनता को पॉलिथीन फ्री अभियान से जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 18001803015 भी जारी किया है। कोई भी आम नागरिक इस पर सूचना दे सकता है। उसका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। 

सबसे पहले इन पर होगी कार्रवाई

मेयर नवीन जैन ने बताया कि पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले स्टाकिस्ट पर कार्रवाई होगी। जब शहर में पॉलिथीन नहीं आएगी और स्टाक नहीं होगा तो प्रयोग भी नहीं होगा। शहर में कई बड़े डीलर हैं। लगातार जनता को जागरूक किया है। अब किसी के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed