Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PK and JP Academy registered a brilliant victory

Agra News: पीके और जेपी एकेडमी ने दर्ज की शानदार जीत

Sat, 21 Nov 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
PK and JP Academy registered a brilliant victory
रामजी यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया
आगरा। डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीके एकेडमी ने सूरजभान एकेडमी को 49 रन से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में जेपी एकेडमी ने एसबीएस को छह विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में सूरजभान एकेडमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पीके एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 187 रन बनाए। कार्तिक ने 62 और संकल्प ने 51 रन की पारी खेली। हरीश ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजभान की टीम 17.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। प्रिंस ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। सुमित ने चार जबकि कार्तिक और विष्णु ने दो-दो विकेट हासिल किए। कार्तिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें अंशुल शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जेपी एकेडमी ने टॉस जीतकर एसबीएस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एसबीएस की टीम 16.1 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। ओजगर ने 29 और अवय ने 21 रन बनाए। रामजी यादव, सनत और विष्णु ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में जेपी एकेडमी ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वंश निगम ने 41 और उत्कर्ष ने 26 रन बनाए। रामजी यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें डॉ. वीपी सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायर की भूमिका असीम पाल और वकार ने निभाई। धीरज और लकी स्कोरर रहे जबकि देव पांडे ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed