{"_id":"6907c774394d378229054e39","slug":"pioneer-emerged-victorious-in-the-t20-cricket-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1044-105134-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पायनियर बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पायनियर बनी विजेता
विज्ञापन
सेंट जोन्स
आगरा। सेंट जोन्स कॉलेज के पूर्व छात्रों के बीच कॉलेज मैदान पर आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इस मुकाबले में पायनियर ने स्टेलियंस को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में टॉस स्टेलियंस के कप्तान प्रो. मनुकांत शास्त्री ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन बनाए। फैजल रहीस ने 53, स्वप्निल सिंह ने 54 और गोपाल दीक्षित ने 16 रन का योगदान दिया। पायनियर की तरफ से डॉ. पराग गौतम और ईशान रल्ली ने 2-2 विकेट लिए जबकि प्रणय छिब्बर को 1 विकेट मिला।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पायनियर ने 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुकेश आसवानी ने 67 गेंदों पर नाबाद 94, जस्सी सिंह ने 28 और प्रणय छिब्बर ने 24 रन बनाए। स्टेलियंस के फैजल रहीस और चंदन को 1-1 विकेट मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक कुशवाह और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दाैरान मुकेश आसवानी मैन ऑफ द टूर्नामेंट, फैजल रहीस सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. पराग गौतम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जस्सी सिंह सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और गोपाल दीक्षित सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त ग्राउंड्समैन राम भरोसी को भी सम्मानित किया गया। मैच का संचालन प्रो. संजय जैन ने किया। अंपायर शुभम सिंह और मानवेंद्र चौधरी रहे। इस दौरान प्रो. राजीव फिलिप, प्रो. संजीव शर्मा, वंदना सिंह, अभिषेक गर्ग, डॉ. जॉन अभिषेक, डॉ. राम कुमार सारस्वत, देवांश भट्ट और अनमोल असीजा आदि उपस्थित रहे।