फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pictures of Lord Krishna removed from the gallery of Taj Mahal

Taj Mahal: ताजमहल की गैलरी से हटाकर दूर लगाई भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर, शीट लगाकर अलग किया टॉयलेट का रास्ता

Wed, 01 Jun 2022 09:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 09:30 AM IST
सार

ताजमहल की गैलरी में मंदिरों और स्मारकों की तस्वीरें लगी हैं। इनमें भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के स्थान में बदलाव किया है। उरई के संत ने इस तस्वीर को हटाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Pictures of Lord Krishna removed from the gallery of Taj Mahal
गैलरी में लगी भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के रॉयल गेट पर गैलरी में लगी भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर हटाने की उरई के संत मत्स्येंद्र गोस्वामी की मांग पर आईटीडीसी के कर्मचारियों ने मंगलवार को बदलाव किए। इस गैलरी में टॉयलेट के पास सबसे अंत में लगी तस्वीरों को हटाकर एक ब्लॉक पहले लगाया गया है, जबकि गैलरी और टॉयलेट को अलग करने के लिए बीच में शीट भी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


रॉयल गेट के पास गैलरी में लगी पुरानी खराब हो चुकीं 40 तस्वीरों को बदलने का काम भी शुरू हो गया है। सबसे आखिर में देश में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची भी लगाई जा रही है। बता दें कि मत्स्येंद्र गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरों को हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था।

विज्ञापन

खराब तस्वीरें हटाने का काम भी शुरू 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि आईटीडीसी द्वारा 20 साल पहले लगाई गई प्रदर्शनी में कई तस्वीरें खराब हो चुकी थीं, जिन्हें बदलने का काम किया जा रहा है। यहां देश में मौजूद 40 विश्व धरोहरों की सूची भी लगाई जा रही है। संभव है कि श्रीकृष्ण की तस्वीर के स्थान में बदलाव किया गया हो, लेकिन यह उनके संज्ञान में नहीं है। वह ताजमहल का भ्रमण करने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल पर गुमशुदा पर्यटक को तलाश रहे परिजन

ताजमहल पर आठ मई को घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटक नारायण सावला काकडे गुमशुदा हैं। 23 दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन उनके फोटो लेकर ताजमहल और इसके आसपास दुकानों, खोखों पर तलाश कर रहे हैं। परिजन ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी गेट पर सभी दुकानदार से उनके बारे में जानने में जुटे हैं। 75 वर्षीय नारायण सावला काकडे के गुमशुदा होने पर परिजनों ने ताजगंज और पर्यटन पुलिस से भी जानकारी की है, पर कोई सुराग अब तक नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed