फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pickup overturned, one Kanwariya dead, two seriously injured

Agra News: पिकप पलटी, एक कांवड़िया की मौत, दो गंभीर

Mon, 05 Aug 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned, one Kanwariya dead, two seriously injured
सोरोंजी (कासगंज)। कछला मार्ग पर रविवार को नगरिया पुलिस चौकी के समीप कासगंज की ओर से जा रही कांवड़ियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कासगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मैक्स पिकअप कछला की ओर जा रही थी। इसमें कांवडिये सवार थे, इसके अलावा वाहन में डीजे भी रखा हुआ था। तेज गति होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर बरेली-मथुरा राजमार्ग पर नगरिया पुलिस चौकी के समीप पलट गई। हादसे में एक कांवड़ियां हेमंत (40) पुत्र गंगाधर निवासी ग्राम धनोता भरतपुर राजस्थान व मूल निवासी गांव भुईधर थाना बिठान समस्तीपुर बिहार के सिर में गहरी चोट आई। युवक को जबतक अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

साथ ही दो कांवड़िये दिनेश पुत्र मोहन सिंह और बलवीर पुत्र लक्ष्मन सिंह निवासी गांव धनोता भरतपुर राजस्थान निवासी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को सोरों सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य कांवड़िये पूरन सिंह ने बताया कि मृतक हेमंत राजस्थान में ठेका पर विद्युत निगम में काम करता था। हादसे में उसकी मौत हो गई है। कोतवाली निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि मैक्स पिकअप वाहन पलटने के कारण एक कांवड़िये की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। घायलों के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed