{"_id":"661d5561a6e5053a70063bd1","slug":"photographer-who-had-gone-for-a-walk-from-home-died-due-to-bike-collision-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर से टहलने निकले थे फोटोग्राफर, बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर से टहलने निकले थे फोटोग्राफर, बाइक की टक्कर से मौत
Mon, 15 Apr 2024 09:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:57 PM IST
सार
घर के बाहर 43 वर्षीय फोटोग्राफर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान बाइक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे मे ली है।
विज्ञापन
मृतक संजय का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पंचकुइयां-तहसील मार्ग पर रविवार रात को बाइक की टक्कर से 43 वर्षीय संजय शर्मा की मौत हो गई। वह घर से टहलने के लिए निकले थे। घटना के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।
नालबंद, पंचकुइयां निवासी संजय शर्मा का फोटोग्राफी का काम है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात 10 बजे घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। तहसील मार्ग पर आए। एक बाइक पर सवार दो युवक आए। वह तेज गति से बाइक चला रहे थे। उन्होंने संजय को टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। बाइक भी गिर गई, जिस पर सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोग संजय को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, बाइक सवार युवक घटनास्थल से चले गए। इस कारण पुलिस को उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मृतक के भाई प्रवीन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाइक कब्जे में ले ली गई है। बाइक सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।