फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photo of vehicle thief with former minister goes viral then such indecent comment is made Case filed

Agra: पूर्व मंत्री के साथ वाहन चोर का फोटो वायरल, फिर की गई ऐसी अभद्र टिप्पणी...दो पर दर्ज हुआ केस

Wed, 12 Mar 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 01:07 PM IST
सार

पूर्व मंत्री के एक सामूहिक विवाह समारोह में वाहन चोरी के आरोपी के साथ का फोटो वायरल किया गया। इस फोटो पर अभद्र टिप्पणी की गई। मामले में उनकी शिकायत पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

विज्ञापन
Photo of vehicle thief with former minister goes viral then such indecent comment is made Case filed
पूर्व मंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पूर्व मंत्री और छावनी के भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ एक सामूहिक विवाह समारोह में वाहन चोरी के आरोपी का फोटो वायरल करके अनर्गल टिप्पणी की गईं। इस पर विधायक ने एक पोर्टल के पत्रकार सहित दो लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मानहानि का केस दर्ज कराया है। विधायक का कहना है कि कुछ लोग बेवजह उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन


विधायक फुलैरा दौज पर 1 मार्च को राठौर समाज के सामूहिक विवाह समारोह में तोरा में एक गार्डन में पहुंचे थे। विधायक का कहना है कि उक्त कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद थे। मंच पर भाषण के दौरान उनके पीछे और अगल-बगल में कौन खड़ा हो गया, इसका उन्हें पता नहीं चला। इसी दरम्यान कुछ लोगों ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। जिस सुरेंद्र राठौर को वाहन चोर बताकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई, उसे वह जानते तक नहीं हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पोर्टल पत्रकार पवन चौधरी और चिरागुद्दीन कुरैशी नामक दो व्यक्तियों ने उनकी छवि को धूमिल करने के लिए फेसबुक एकाउंट पर फोटो डाले और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। इसकी जानकारी उनके प्रशंसक और समर्थकों ने उन्हें दी। उन्होंने उक्त व्यक्ति के बारे में पूछा, जोकि फोटो में दिखाई दे रहा था, इससे मानसिक आघात लगा। उन्होंने दोनों के विरुद्ध मानहानि का केस दर्ज कराया है। एसीपी सदर का कहना है कि प्रकरण की रिपोर्ट जांच के बाद दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed