{"_id":"608853ad8ebc3e8d17723bb6","slug":"photo-of-polling-dump-viral-on-social-media-tundla-news-agr4900257129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर पोलिंग डंप का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर पोलिंग डंप का फोटो वायरल
विज्ञापन
टूंडला। टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में सोमवार को हुए चुनाव बहिष्कार के बाद अब इस ग्राम पंचायत के गांव नगला कलुआ स्थित बूथ सुर्खियों में आ गया है। इस बूथ पर पोलिंग डंप का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान गत सोमवार को ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के ग्रामीणों के उनके गांव में विकास न होने का आरोप लगाते हुए मतदान बहिष्कार किया था। अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने एक भी वोट नहीं डाला था। मतदान के दूसरे दिन मंगलवार को इसी ग्राम पंचायत के गांव नगला कलुआ का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल फोटो में बूथ पर मतपेटिका के निकट तीन लोग खड़े होकर वोट डाल रहे हैं, जबकि मतदान अधिकारी चुपचाप बैठे हैं। वायरल इस फोटो को देखते हुए मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने नगला कलुआ के लोगों पर पोलिंग डंप करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोलिंग डंपिंग के कारण ही हर बार मतदान का परिणाम उनके पक्ष में होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।