{"_id":"5cd3104bbdec22075b0bf51d","slug":"photo-of-bankebihari-charan-darshan-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिहारी जी के चरण दर्शनों का फोटो, सेवायतों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिहारी जी के चरण दर्शनों का फोटो, सेवायतों ने जताया रोष
Wed, 08 May 2019 10:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
- फोटो : फाइल फोटो
अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन का फोटो कुछ मिनट बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्लिक किए गए फोटो के एंगल से स्पष्ट है कि किसी सेवायत द्वारा ही यह फोटो खींचा गया है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी जी मंदिर में जगह-जगह फोटो खींचना सख्त मना है, के बोर्ड लगे हैं। बावजूद इसके यहां के सेवायत ही फोटो वायरल करने में लगे हुए हैं। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर हुए चरण दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल किए जाते रहे। वहीं कुछ गोस्वामियों ने इस पर आपत्ति भी जताई है।
विज्ञापन
मंदिर के सेवायत मनोज कुमार गोस्वामी व श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस प्रकार फोटो वायरल करना मंदिर की मर्यादाओं के खिलाफ है, जो गोस्वामी स्वयं भक्तों को फोटो से खींचने से रोकते हैं, उनके द्वारा ऐसे कार्य नहीं किए जाने चाहिए। घनश्याम गोस्वामी व अविनाश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन द्वारा इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
