{"_id":"69e5ae4cf92a397656032e33","slug":"phd-admission-rush-at-agra-university-4500-applications-for-1200-seats-deadline-tomorrow-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PhD Admission 2026: पीएचडी आवेदन का आखिरी मौका, 1200 सीटों के लिए अब तक आए 4500 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PhD Admission 2026: पीएचडी आवेदन का आखिरी मौका, 1200 सीटों के लिए अब तक आए 4500 आवेदन
Mon, 20 Apr 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:10 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अब तक 1200 सीटों के मुकाबले 4500 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार है, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। आवेदन करने के लिए सोमवार अंतिम तिथि है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब बेहद कम समय बचा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्रों को 25 अप्रैल तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में संबंधित विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस वर्ष पीएचडी में प्रवेश के लिए छात्रों का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। करीब 1200 सीटों के मुकाबले अब तक लगभग 4500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से सुपरवाइजर के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। वर्तमान सुपरवाइजर के साथ-साथ नए अभ्यर्थी भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर पद के लिए अब तक करीब 150 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।