फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharmacist selling private medicines at veterinary hospital gets clean chit in investigation

Agra News: पशु चिकित्सालय पर प्राइवेट दवा बेचने वाले फार्मासिस्ट को जांच में क्लीन चिट

Thu, 01 Jan 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist selling private medicines at veterinary hospital gets clean chit in investigation
आगरा। पशु चिकित्सालय किरावली पर तैनात एक वेटनरी फार्मासिस्ट के ड्यूटी के समय प्राइवेट दवा बेचने की जांच कर रही पशुपालन विभाग की टीम ने उसे क्लीन चिट दे दी है। टीम ने चिकित्सालय से प्राइवेट दवा बेचने के वायरल वीडियो से छेड़छाड़ होना बताया है अन्य वीडियो में दवा के फ्रिज से बाहर खुले में पड़े होने को गोआश्रय स्थल भेजना बताया गया।
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर में किरावली पशु चिकित्सालय के कई वीडियो वायरल हुए थे। उनमें पशुओं की दवा खुले में पड़ी थी। वैक्सीन फ्रिज से बाहर कट्टों में भरी थीं। एक वीडियो में फार्मासिस्ट बोल रहा था कि जिसकी जिम्मेदारी वह दवाओं को फ्रिज में नहीं रख रहे हैं। इसलिए खुले में पड़ी है। किसी पशुपालक को आवश्यकता होती है तो उसके लिए वह प्राइवेट दवा अपने पास रखते हैं। उन्हें बेचते भी हैं। अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मेंद्र ने भी फार्मासिस्ट पर प्राइवेट दवा बेचने और कभी भी चिकित्सालय से गैरहाजिर हो जाने के आरोप लगाए थे। वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए वेटनरी अधिकारी संजय तोमर, नीरज यादव और ब्रजेश कुमार यादव की तीन सदस्यीय टीम गठित की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed