फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pharma company employee found dead in agra

आगराः फार्मा कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, सरसों के खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 28 Feb 2021 08:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Feb 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
pharma company employee found dead in agra
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

थाना जगदीशपुरा के गांव मघटई में एक फार्मा कंपनी के कर्मचारी किशोर कुमार (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह गुरुवार से लापता थे। परिजन तलाश कर रहे थे। उनका शव शनिवार शाम को गांव में ही सरसों के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस और परिजन आ गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए। हत्या के पीछे किसी तरह का विवाद होने की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस विवेचना कर रही है। 

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि सेवला सराय स्थित नगला परसौती निवासी किशोर कुमार पुत्र माता प्रसाद पश्चिमपुरी के सी ब्लाक स्थित एक ड्रग फार्मा कंपनी में बिलिंग का कार्य करते थे। किशोर गुरुवार की सुबह दस बजे घर से आफिस जाने के लिए निकले थे। इसके बाद गांव मघटई पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर एक बाइक मैकेनिक के पास बाइक खड़ी कर दी। बाइक में लगे बैग में ही मोबाइल छोड़ दिया। इसके बाद पानी की बोतल लेकर चले गए। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ आया। इस पर तलाश करने लगे। तभी रात तकरीबन आठ बजे पुलिस को मैकेनिक ने बाइक छोड़कर जाने की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक के नंबर की मदद से परिजनों को बताया। इस पर परिजन आ गए। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम तकरीबन छह बजे गांव मघटई में सरसों के खेत में एक व्यक्ति ने लाश पड़ी होने की जानकारी पुलिस को दी। इस पर थाना जगदीशपुरा की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शनाख्त किशोर कुमार के रूप में की। उनका गला रेता गया था। पास ही ब्लेड पड़े थे। वहीं आधार कार्ड और 400 रुपये जेब में रखे मिल गए। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। विवेचना की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। फार्मा कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। 

बड़े बिल पास करने से थे परेशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि फार्मा कंपनी में काम की वजह से किशोर परेशान थे। पिछले एक सप्ताह से बता रहे थे कि उनसे बड़े-बड़े बिल पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। वह मना करते हैं। मगर, कंपनी के अधिकारी नहीं मानते है। यह बात उन्हें परेशान कर रही थी। 

परिवार में मचा कोहराम  
घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। किशोर कुमार की एक बेटी और दो बेटे हैं। वहीं पत्नी सुनीता देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed