फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Personnel from paramilitary forces will transport question papers to the centers; the NEET exam will be held at 20 centers on Sunday, with CCTV surveillance at every center and security arrangements resembling a cantonment.

Agra News: अर्धसैनिक बलों के जवान केंद्रों पर पहुंचाएंगे प्रश्नपत्र, रविवार को 20 केंद्रों पर होगी नीट, हर केंद्र पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, छावनी की तरह रहेगी सुरक्षा

Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Personnel from paramilitary forces will transport question papers to the centers; the NEET exam will be held at 20 centers on Sunday, with CCTV surveillance at every center and security arrangements resembling a cantonment.
आगरा। पेपर लीक होने की वजह से रविवार को नीट पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पहली बार सीआईएसएफ और सीआरपीएफ को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अर्धसैनिक बल के जवान बैंक से प्रश्नपत्र केंद्राें तक लाएंगे और परीक्षा संपन्न करवाने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को प्रधान डाकघर तक पहुंचाएंगे। सभी केंद्राें पर पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

नीट के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी 20 परीक्षा केंद्राें पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 10-10 केंद्राें की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) को दी गई है। जवान कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचाएंगे। इसके बाद परीक्षा के दौरान वहीं तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि नीट के दौरान सभी केंद्रों पर सात या उससे अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। क्यूआरटी भी मौजूद रहेगी। पीआरवी क्षेत्र के केंद्रों के पास गश्त करेगी। सभी केंद्रों पर एसीपी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नीट : स्टेशनों पर तैनात होंगे वरिष्ठ अधिकारी
आगरा। नीट के लिए 21 जून को बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के आने की संभावना को देखते हुए आगरा रेल मंडल ने विशेष व्यवस्था की है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देश पर 20 जून रात 10 बजे से 21 जून रात 10 बजे तक स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती रहेगी।

आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, ईदगाह, आगरा फोर्ट, कोसीकलां और धौलपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम होंगे। आगरा कैंट स्टेशन पर 24 घंटे रेलवे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। पेयजल, स्वच्छता, कोच वाटरिंग, वाटर कूलर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पंखे और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। आरपीएफ की अतिरिक्त तैनाती और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed