{"_id":"59a59aad4f1c1b50738b4569","slug":"peoples-of-village-in-agra-will-vote-after-thirty-five-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद निकाय चुनाव में वोट में डालेंगे इन गांवों के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 साल बाद निकाय चुनाव में वोट में डालेंगे इन गांवों के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
VOTE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बसई मुस्तकिल के मजरे नगला अरहर और नोपुरा के लोगों को 35 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद नगर निगम के चुनाव में वोट डालने का मौका मिलेगा। वो अपना मेयर और पार्षद चुनेंगे।
दरअसल 1982 में हुए नगर निगम सीमा विस्तार में नगला मेवाती को तो निगम में शामिल कर लिया गया लेकिन इनके मजरे नगला अरहर और नौपुरा के निवासियों के वोट नहीं बने थे।
नगर निगम सीमा में शामिल होने के बावजूद वोट न बन पाने के कारण न तो इन लोगों को ग्राम पंचायत में वोट डालने का अधिकार मिला था और न ही नगर निगम के चुनाव में। इसकी वजह से गांव का विकास भी नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीण विधायक और सांसद के भरोसे थे। अपने अधिकार की मांग को लेकर ग्रामीण संघर्ष कर रहे थे। पार्षद मोहन सिंह लोधी ने इस मामले में प्रदेश सरकार के समक्ष पक्ष रखा था। शासन ने मामले में जिलाधिकारी को जांच करने को कहा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम के तहसीलदार, तहसीलदार सदर और बीडीओ बरौली अहीर ने मामले की जांच की। गांव में परिषदीय स्कूल भी बना था। उनकी रिपोर्ट पर अब दोनों गांवों के मतदाताओं को नगर निगम की वोटर लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।