फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people will not leave district for 36 hours after give sample for coronavirus test in agra

कोरोना जांच को सैंपल देने के बाद 36 घंटे तक नहीं छोड़ सकेंगे जिला, फर्जी पता देने पर भी मुकदमा

Tue, 07 Jul 2020 02:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 02:39 PM IST
सार

  • आगरा में कोरोना जांच के लिए नमूना देने के 36 घंटे तक कोई मरीज जिला नहीं छोड़ सकेगा। ऐसा करने परउसके खिलाफ महामारी व आपदा एक्ट में मुकदमा होगा। लैब में सैंपल देते समय कई मरीजों के नाम, पते व मोबाइल नंबर फर्जी मिलने पर जिला प्रशासन ने यह आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
people will not leave district for 36 hours after give sample for coronavirus test in agra
coronavirus - फोटो : pti

विस्तार

प्राइवेट लैब में कोरोना जांच कराने वाले मरीज फर्जी नाम, पते व मोबाइल नंबर दर्ज करा रहे हैं। पांच दिन में ऐसे दो मामले मिले हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा है कि सैंपल रिपोर्ट नहीं आने तक संदिग्ध को होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। वो घर या जिले से 36 घंटे तक बाहर नहीं जाएगा। कोई ऐसा करता है तो उस पर महामारी फैलाने के मामले में मुकदमा होगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि बीते दिनों दो ऐसे मरीज मिले। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए जब रैपिड रिस्पांस टीम ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद मिला। पता भी गलत लिखाया था। उन्हें सर्विलांस टीम की मदद से पकड़ा जा सका।
विज्ञापन



72 घंटे तक हो सकते हैं पाबंद

डीएम ने कहा कि सैंपलिंग के 24 घंटे में रिपोर्ट आ जाती है। 36 घंटे तक संदिग्ध की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग हो जाती है। अगर रिपोर्ट में किसी कारण से 48 घंटे या उससे अधिक समय लगता है तो संदिग्ध को 72 घंटे तक पाबंद रहना पड़ेगा। जब तक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग नहीं हो जाए, वो बाहर नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भाग चुके हैं मरीज

अप्रैल में जिला अस्पताल में ऐसे पांच मामले सामने आए जब मरीज सैंपल देने के बाद भाग गए। पुलिस ने उन्हें दूसरे दिन पकड़कर लाई। इनमें से दो मरीज शहर के, दो फतेहपुर सीकरी और एक सेवला का रहने वाला था। इसके बाद सैंपलिंग सेंटर पर ऐसे लोगों की निगरानी के लिए पुलिस लगाई गई।

कड़कडूमा में मरीज, तलाश हो रही आगरा में

दिल्ली के पांच पॉजिटिव आगरा के खाते में जुड़ गए। गाजियाबाद की कोरोना जांच करने वाली एक प्राइवेट लैब की गलती से ऐसा हुआ। पॉजिटिव केस की आगरा में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू हुई तो मरीज कड़कड़ूमा एंकलेव, विश्वास नगर शाहदरा, बिहारी कॉलोनी शाहदरा, राधे पुरी और अर्जुन नगर (सभी दिल्ली) के निवासी निकले। 

डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि इस मामले में लैब को चेतावनी दी गई। इसके बाद लैब ने गलत फीड हुए मरीजों का ब्योरा आगरा के कोविड पोर्टल से हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed