फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People were shocked to see such actions of a youth from Agra when PM Modi got less votes Police arrested

UP: पीएम मोदी को कम वोट मिलने पर आगरा के युवक की ऐसी करतूत...देखकर लोग रह गए हैरान; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद लोगों अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन आगरा में एक युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि पुलिस के पसीने छूट गए। पीएम मोदी को कम वोट मिलने पर युवक ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए हिंदू युवक भेष बदलकर  भड़काऊ वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

विज्ञापन
People were shocked to see such actions of a youth from Agra when PM Modi got less votes Police arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार को कम वोट मिलने के बाद सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए नगला पदी के रहने वाले 44 वर्षीय धीरेंद्र राघव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष की सिर पर टोपी, नकली दाढ़ी लगाकर 1.10 मिनट का भड़काऊ रील इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इस रील में आरोपी ने  आपत्तिजनक और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ कर समाज में उन्माद फैलाने वाले शब्द बोले। यह वीडियो इंटरनेट पर देशभर में वायरल वायरल हो गया।
विज्ञापन


 बुधवार रात को एडीजी जोन से लेकर आईजी और पुलिस कमिश्नर तक वीडियो  के संबध में शिकायतें पहुंचीं, जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई और रात में ही न्यू आगरा पुलिस ने धीरेंद्र राघव को नगला पदी में घर से गिरफ्तार कर लिया। खुद को भाजपा समर्थक, कलाकार और सरकारी विभागों में ठेकेदार बताने वाले धीरेंद्र राघव के इंस्टाग्राम पर 47 हजार फोलावर हैं। वह रोज वीडियो बनाता है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने राघव के इंस्टा एकाउंट से उस वीडियो को डिलीट करा दिया है।  एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया की सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के मामले में युवक गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed