फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People returning tractor trolley milk tanker hit Two killed and 9 injured in mainpuri

Mainpuri: तेरहवीं से ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे लोग, दूध के टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर; दो की मौत और 9 घायल

Tue, 12 Sep 2023 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

दूध के कैंटर ने जैसे की टक्कर मारी तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए, जिनके द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
People returning tractor trolley milk tanker hit Two killed and 9 injured in mainpuri
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात दूध लेकर जा रहे टैंकर की टक्कर लगने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग तेरहवीं में सम्मिलित होकर वापस गावं वनकिया लौट रहे थे। तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मृतकों के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के जुड़ैला गांव निवासी नेत्रपाल (48) की पुत्री पूनम की ससुराल जनपद एटा के सकीट में है। नेत्रपाल के समधी की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को वह परिजन के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेरहवीं में सम्मिलित होने के लिए गए थे। देर रात करीब 11 बजे सभी लोग घर वापस लौट रहे थे। 

ये भी पढ़ें - UP: पुश्तैनी मकान तोड़ते वक्त मिला लकड़ी का बक्शा, खोल कर देखा तो मिली ऐसी चीज; डर से कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वनकिया के पास नेशनल हाइवे 91 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने टैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैक्टर-ट्राली मार्ग पर पलट गई। उसमें बैठे लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें - मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे व सड़क पर इधर गिरे घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में लज्जा राम राजपूत 60 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेत्रपाल को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।

हादसे में नौ लोग घायल हैं 

नेशनल हाइवे पर हादसे में अजब सिंह, अनार देवी, मार्गश्री, अमित कुमार, नीलेश कुमार, सरोज देवी, रमा देवी, धनदेवी और सरिता राजपूत घायल हुए हैं। नीलेश और सरोज देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed