फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wooden box found demolishing ancestral house opened it found such a thing family members trembled with fear

UP: पुश्तैनी मकान तोड़ते वक्त मिला लकड़ी का बक्शा, खोल कर देखा तो मिली ऐसी चीज; डर से कांप गए घरवाले

Tue, 12 Sep 2023 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

पुश्तैनी मकान तोड़ते समय मजदूरों को एक लकड़ी का बक्शा मिला। इसे परिवार वालों की मौजूदगी में खोला गया। बक्शे के अंदर से  हड्डीनुमा अजीब सी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर सभी डर गए।  
 

विज्ञापन
wooden box found demolishing ancestral house opened it found such a thing family members trembled with fear
लकड़ी के बक्शे के अंदर से मिली चीजों के फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कस्बा अछनेरा में पुश्तैनी मकान तोड़ते समय एक लकड़ी का बक्शा मिला। मजदूरों ने इस बक्शे की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार वालों ने जब बक्शा खोला, तो उसमें ऐसी अजीब चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर परिवार के लोग भी डर से कांप गए। तत्काल ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बक्शे को कब्जे में लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है वहां से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।  

विज्ञापन


कुछ महीने पहले ही खरीदा था मकान 
कस्बा अछनेरा के रहने वाले  गया प्रसाद पुत्र धनीराम का एक पुश्तैनी मकान है। इस मकान को पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल द्वारा कुछ महीने पहले ही गया प्रसाद से खरीदा गया था। मकान काफी पुराना था, इसलिए दोबारे से बनवाने के लिए इसे तोड़ा जा रहा था। सोमवार को मजदूर मकान की ऊपरी मंजिल तोड़ रहे थे, तभी वहां से एक लकड़ी का बक्शा मिला। ये बक्शा देखकर मजदूरों को लगा कि हो सकता है इसमें कुछ कीमती सामान हो। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने परिवार के लोगों की दी सूचना 
मजदूरों ने तत्काल ही इस बक्शे के बारे में पूर्व चेरमैन को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन और उनके परिवार के लोगों ने जब इस बक्शे को खोला, तो अंदर से मानव कंकाल जैसी हड्डियां मिलीं। ये देख परिवार के लोगों के पसीने छूट गए। तत्काल ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रोहित आर्य मौक पर पहुंच गए। पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ की कि ये बक्शा उन्हें किस स्थान से और कैसे मिला। 

ये भी पढ़ें - UP: मंडलायुक्त कार्यालय में सपेरों ने बजाई बीन, बोले- साहब हम सांप पकड़ते हैं....; वजह जानकर अधिकारी हैरान

विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गईं  हड्डीनुमा डमी
पुलिस को बताया गया कि पूर्व मकान मालिक गया प्रसाद के भाई डॉ. नरेश अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन थे, जो अपनी पढ़ाई के लिए हड्डीनुमा डमी वस्तुएं रखते थे। जिन पर मार्कर से मार्क के भी निशान लगे हुए मिले हैं। थानाध्यक्ष रोहित आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मानव कंकाल ना होकर डमी सैंपल प्रतीत हो रहा है। उक्त डमी को कब्जे में ले लिया गया है। परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed