फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Protest Against Possession On Bagichi Said to convert proselytism

मथुराः बगीची पर दूसरे पक्ष के कब्जे से आहत जाटव समाज करेगा धर्म परिवर्तन

Tue, 21 Jan 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
People Protest Against Possession On Bagichi Said to convert proselytism
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मनोहरपुरा में जाटव समाज के कब्जे में मौजूद बगीची को पुलिस और प्रशासन ने दूसरे पक्ष को सौंप दिया। इससे आहत जाटव समाज ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करना बताया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ला मनोहरपुरा में जाटव समाज के सौ परिवार रहते हैं। यहां पर एक बगीची है। वर्तमान में जिस पर जाटव समाज का कब्जा था।
विज्ञापन


सोमवार को न्यायालय के आदेश पर सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर बगीची को दूसरे पक्ष को सौंप दिया। इससे आहत जाटव समाज ने रविवार देर शाम तक पंचायत की और धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी। जाटव उत्थान समिति के उपाध्यक्ष जितेन्द्र ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद सभी लोग धर्म परिवर्तन को तैयार हैं। इसके अलावा अन्य प्रकार के विरोध की तैयारी भी हम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया
न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया है। बगीची पर न्यायालय के आदेशानुसार कब्जा कराया गया है। - राकेश कुमार, सीओ सिटी

मनोहरपुरा में कुछ लोग धर्म परिवर्तन का बैनर लगाकर धरना दे रहे थे। धर्म परिवर्तन का बैनर हटवा दिया गया है। कुछ लोग कोर्ट के आदेश का पालन न होने देने की मंशा से इस तरह की हरकत कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाया गया है।- मनोज कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed