{"_id":"6172fc87787ab11e9a2fd40e","slug":"people-panic-due-to-lift-stuck-at-vims-hospital-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विम्स अस्पताल में लिफ्ट फंसने से दहशत में आए लोग, कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विम्स अस्पताल में लिफ्ट फंसने से दहशत में आए लोग, कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर निकाला
Sat, 23 Oct 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:13 AM IST
सार
अस्पताल की ऊपर की मंजिल से नीचे आ रही लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई, जिससे उसमें मौजूद लोग दहशत में आ गए। चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
बीच में फंसी लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के चर्च रोड स्थित विम्स अस्पताल में शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे एक लिफ्ट ऊपर की मंजिल से नीचे आते हुए पहली मंजिल पर फंस गई। इससे लिफ्ट में मौजूद 3-4 लोगों को झटका लगा। चीखपुकार मचने पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विम्स अस्पताल की ऊपर की मंजिल से एक लिफ्ट भूतल की तरफ आ रही थी। इसमें अस्पताल में भर्ती मरीजों के 3-4 तीमारदार थे। अचानक ऊपर की मंजिल से लिफ्ट तेजी से नीचे आने लगी और पहली मंजिल पर झटके के साथ अटक गई। शोर मचाने पर कर्मचारी आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। इनका प्राथमिक उपचार कराया गया। अस्पताल के सीईओ राजेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी दिक्कत होने से लिफ्ट में झटका लगा था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कोई शिकायत नहीं की गई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन