फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Tirthanagari are sending complaints to CM on portal and mail.

Agra News: तीर्थनगरी के लोग पोर्टल और मेल पर भेज रहे सीएम को शिकायत

Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
People of Tirthanagari are sending complaints to CM on portal and mail.
सोरोंजी। शासन द्वारा तुलसी की कर्मभूमि राजापुर को जन्मभूमि बताकर उसके विकास के लिए धनराशि आवंटित करने से लोग आहत हैं। वे लगातार इस निर्णय पर सीएम को ज्ञापन व मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। पीएम, सीएम व पर्यटन मंत्री को भेजे गए मेल व पोर्टल पर की गईं शिकायतों में तीर्थनगरी के लोगों ने यह बताया है कि विद्वानों के शोध से सिद्ध है कि सोरोंजी ही गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि है। ब्रिटिश शासनकाल में लिखे गए गजेटियर्स में भी सोरोंजी को ही स्पष्ट रूप से तुलसी जन्मभूमि लिखा गया है। 1943 में एटा के कलेक्टर मिस्टर जे एम लोवो प्रभु तीर्थनगरी आए और यहां गोस्वामी तुलसीदास का भव्य स्मारक व प्रतिमा स्थापित की। तीर्थनगरी के विद्वानों ने पुराने गजेटियरों का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed