फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Agra pay attention make arrangements PNG will not be supplied for 6 hours tomorrow

Agra News: ध्यान दें...20 मई को छह घंटे नहीं मिलेगी सीएनजी और पीएनजी, पहले से कर लें इंतजाम

Mon, 19 May 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 10:25 AM IST
सार

आगरा में 20 मई को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक पीएनजी आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही 30 सीएनजी पंप भी बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
People of Agra pay attention make arrangements PNG will not be supplied for 6 hours tomorrow
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगर आप पीएनजी उपभोक्ता हैं तो मंगलवार के लिए सिलिंडर का इंतजाम कर लीजिए। मंगलवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक शहर में पीएनजी की आपूर्ति बंद रहेगी। करीब 70 हजार घर इससे प्रभावित होंगे। सीएनजी के 30 पंप भी बंद रहेंगे। टेढ़ी बगिया से शहर को पीएनजी व सीएनजी आपूर्ति करने वाली गैस पाइपलाइन की मरम्मत किए जाने के कारण गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी ग्रीन गैस लि. (गेल) ने आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन





 

रामबाग, कमला नगर, जीवनी मंडी, दयालबाग, संजय प्लेस, ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी, शाहगंज, बोदला, सदर, सेवला, फतेहाबाद रोड, ताजगंज के अलावा शास्त्रीपुरम और सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को 6 घंटे तक पीएनजी और सीएनजी का संकट रहेगा। गेल के विपणन प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद गैस की आपूर्ति शहर में बहाल हो जाएगी। सिर्फ 6 घंटे आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए खेद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 लाख से अधिक सीएनजी वाहन
- सीएनजी पंप बंद रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी होगी। एक अनुमान के मुताबिक शहर में तीन लाख से अधिक सीएनजी वाहन हैं। एमजी रोड, हाईवे व अन्य मार्गों पर सीएनजी ऑटो संचालित हैं। शहर में प्रतिदिन 1.05 लाख किलोग्राम सीएनजी गैस की खपत है। 30 सीएनजी पंप हैं। यह सभी पंप मंगलवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। सोमवार को पंप खुले रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता सीएनजी भरा सकते हैं।

 
विज्ञापन

80 हजार एससीएम पीएनजी खपत
- गेल के अनुसार शहर में 70 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता है। प्रतिदिन करीब 80 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) पीएनजी की खपत है। 15 अप्रैल को पीएनजी कीमतों में 1.07 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई थी। 58.50 रुपये प्रति एससीएम पीएनजी की कीमत है।

 

यहां कर सकते हैं शिकायत
- 8126904002 कंट्रोल रूम
- 6390905009 टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed