फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People got vaccination in graveyard in Agra

आगरा में कब्रिस्तान में टीकाकरण: यहां झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों को लगा पहला टीका

Tue, 28 Dec 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 06:31 PM IST
सार

कब्रिस्तान में कई परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। ये लोग सड़कों पर सामान बेचते हैं। भीख मांगते हैं। क्राई संस्था और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यहां टीकाकरण शिविर लगाया गया। 

विज्ञापन
People got vaccination in graveyard in Agra
युवती को टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कब्रिस्तान का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं लेकिन आगरा में राष्ट्रीय बाल अधिकार संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कब्रिस्तान में टीकाकरण शिविर लगाया गया। कब्रिस्तान में सैकड़ों परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। 

विज्ञापन

चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस ने जब यहां का सर्वे किया तो पता चला कि सभी लोग अप्रवासी हैं, जो ढोलक तथा गुब्बारे बेचते हैं। कुछ परिवार कबाड़ा बीनते हैं। भीख मांगते हैं। किसी ने भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई थी। न ही ये टीकाकरण को लेकर गंभीर थे। 
विज्ञापन

नरेश पारस ने लोगों को किया जागरूक
क्राई संस्था के वैक्सीनमित्र के रूप में नरेश पारस ऐसे लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नरेश पारस ने इनको भी जागरूक किया तो वह टीकाकरण के लिए तैयार हो गए। एसीएमओ डॉ.आरसी माथुर के निर्देशन में स्वास्थ्य के टीकारथ ने क्राई के सहयोग से टीकाकरण शिविर लगाकर करीब 60 लोगों को पहला टीका लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग सड़कों पर बेचते हैं सामान 
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने कहा कि ये लोग सभी के संपर्क में रहते हैं। सामान बेचते है। भीख मांगते समय लोगों को छूते भी हैं, इसलिए इनका टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। यूनीसेफ की शायना परवीन ने लोगों को मास्क पहनने और हाथ धोने के लिए जागरूक किया।

टीकाकरण शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हरवेन्द्र सिंह, डॉ.नरोत्तम लाल तथा सतेन्द्र पाल सिंह ने लोगों को वैक्सीन लगाई। इस दौरान एसीएमओ डॉ.आरसी माथुर भी मौके पर मौजूद रहे। आधार कार्ड तथा अन्य पहचान पत्र न होने के कारण कई लोग वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed