{"_id":"6703566bd223dcddda0d16d9","slug":"people-got-treatment-for-their-diseases-in-camp-organized-by-amar-ujala-and-tata-aig-health-insurance-in-agra-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: बीमारियों का मिला इलाज, हेल्थ बीमा के लिए दिखा उत्साह; शिविर में जांच के बाद डॉक्टर ने दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: बीमारियों का मिला इलाज, हेल्थ बीमा के लिए दिखा उत्साह; शिविर में जांच के बाद डॉक्टर ने दी सलाह
Mon, 07 Oct 2024 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:03 AM IST
सार
स्वास्थ्य शिविर में लोगों को बीमारियों का इलाज मिला। इससे उनमें हेल्थ बीमा के लिए उत्साह दिखा। शिविर में जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें उचित सलाह दी।
विज्ञापन
अमर उजाला और टाटा एआईजी की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित श्री कृष्ण लोक अपार्टमेंट में स्वास्थ्य शिविर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला और टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित श्रीकृष्ण लोक अपार्टमेंट में लगे शिविर में लोगों को बीमारियों का इलाज मिला। टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की भी जानकारी मिली, जिसे अपनाने का लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
जनरल फिजीशियन डॉ. स्वपना की जांच में बुखार, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग की परेशानी मिली। इनको परामर्श देकर बचाव के बारे में बताया। रक्त संबंधी जांच की सुविधा भी मिली। नेत्र परीक्षणकर्ता अंशिका दुबे की जांच में कई के नजर कमजोर थी। मोबाइल-टीवी, कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने पर कई बच्चों की आंखें ड्राई और खुजली की परेशानी मिली।
विज्ञापन
टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस के हेमंत सोलंकी ने लोगों को बीमा की विशेषताएं बताईं। शिविर में यूनियन बैंक के एजीएम तेजपाल सिंह, अनिल अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, राधाकृष्ण गुप्ता, अभिनंदन, विश्वराज चौहान, वासुदेव नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन