फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people gave Taliban punishment to young man on suspicion of child theft In Agra

Agra: मानसिक विक्षिप्त को तालिबानी सजा...मुंह से बहता रहा खून पीटते रहे सभ्य समाज के लोग; वीडियो भी बनाई

Tue, 10 Oct 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 07:40 PM IST
सार

आगरा में मानसिक विक्षिप्त को तालिबानी सजा देने का वीडियो सामने आया है। उसके मुंह से खून बहता रहा और आरोपी उसे पीटते रहे। यही नहीं इसकी वीडियो भी बनाई। 

विज्ञापन
people gave Taliban punishment to young man on suspicion of child theft In Agra
Agra: मानसिक विक्षिप्त को तालिबानी सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी सजा दी। उसे न सिर्फ खंभे में रंस्सी बांधा बल्कि यातनाएं भी दीं। निर्ममता से पीटे जाने के कारण उसके मुंह से खून बहता रहा लेकिन मानवता खो चुकी समाज के लोगों का दिल नहीं पसीजा। 

विज्ञापन


आरोपी उसे पीटते रहे। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो लोहामंडी थाना क्षेत्र के कातीपाड़ा कटघर का बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को पकड़ने वाले जगदीश की कहना है कि मैं बच्चों को लेकर जा रहा था। यह युवक आया और एक बच्चे की कोहनी पकड़कर आगे जाने लगा। इस पर मैंने इसे पकड़कर थप्पड़ मारे। वहीं एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि अभी तक मामले की शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed