{"_id":"5e04b4828ebc3e881f4dc871","slug":"people-gave-message-of-harmony-in-amar-ujala-campaign-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की मुहिम से जुड़े 'सौहार्द के साथी', कृष्ण नगरी से दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की मुहिम से जुड़े 'सौहार्द के साथी', कृष्ण नगरी से दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश
Fri, 27 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में अमर उजाला की मुहिम 'हम सब एक...सौहार्द के साथी' रंग ला रही है। इस मुहिम से जुड़कर लोग सौहार्द के साथी बन रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू-मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में सौहार्द बनाने रखने का संकल्प लिया। साथ ही समाज को सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की मुहिम के तहत शहर के भरतपुर गेट स्थित घास की मंडी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां फैजान कुरैशी, हाजी रियाज, मुरारीलाल, सुरेश चंद्र, भजन भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, दीपक चतुर्वेदी, अनु कुरैशी, सिराजुद्दीन, जीशान कुरैशी, मोहनलाल गुप्ता, बांके लाल गुप्ता, मुकीम कुरैशी, पहलाद भगतजी, असलम कुरैशी, बबलू चौधरी, रईस मोहम्मद मुकीम, जाहिद जाकिर, साबिर पहलवान, बॉबी आदि सौहार्द की मुहिम में शामिल हुए।
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
दरेसी रोड स्थित अहले हदीस मस्जिद में सौहार्द की अपील की गई। इस दौरान शाहिद कमरे वाले, शरीफ खान, शहजान, शब्बू मियां, चिरागउद्दीन, साबिर भाई, आदि लोगों ने सौहार्द की अपील की। वहीं होली दरवाजा व्यवसायी समिति के पदाधिकारियों ने भी सौहार्द की मुहिम से जुड़कर समाज को सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, महामंत्री राजेंद्र मोहन राजा, मंत्री शमशुद्दीन, सह मंत्री अशोक बासनी, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेद आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की मुहिम ‘हम सब एक सौहार्द के साथी’ के आयोजन में दीपा चौधरी प्रधानाचार्य, मनीषा देवी, शकुंतला यादव, करुणा, कामेश्वर, श्वेता गुप्ता, अंजलि जायसवाल, प्रज्ञा जयसवाल, पूर्णिमा चटर्जी, निशा बघेल, नीलम उपाध्याय, संजू शर्मा, हेमलता पाल, शिखा शुक्ला, शालिनी शंकर, नीतू सिंह, बीना, संजय कुमारी आदि शिक्षिकाएं शामिल हुईं। सभी ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
हाजी काजी चमन अली ने कहा कि मथुरा हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना है। यहां से कभी ऐसा संदेश नहीं गया जो सदियों पुरानी भाईचारे की परंपरा को तोड़ता है। यहां के लोग एक दूसरे के उत्सवों में शामिल होते हैं। वहीं हाजी कलक्टर ने कहा कि सभी लोग सौहार्द बनाए रखें। मथुरा धर्म और प्रेम का संदेश देने वाली नगरी है। हम सब एक हैं। यहां से ऐसा कोई संदेश नहीं जाना चाहिए, जो मथुरा की छवि को प्रभावित करे।