फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटियों की मौत में दस महीने बाद सामने आई ये कहानी, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट

Thu, 26 Dec 2019 03:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Death Mystery Of Woman And Her Two Daughter Police Filed Final Report
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
आगरा में शाहगंज की पांडव नगर कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितू  (38), दो बेटियों कायरा (तीन) और सचिका (छह) के बाथरूम में शव मिलने के मामले में पुलिस ने 10 महीने की जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। 

 
Death Mystery Of Woman And Her Two Daughter Police Filed Final Report
बाथरूम में जांच करता अधिकारी
माना गया है कि तीनों की मौत गैस गीजर के कारण बाथरूम में बनी जहरीली गैस से दम घुटने से हुई थी। रितू के मायके वालों ने हत्या का केस दर्ज कराया था। तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। उन्हें कहीं जहर न दे दिया गया हो, इस आशंका पर विसरा परीक्षण कराया गया। इसमें कोई जहर नहीं आया। 
Death Mystery Of Woman And Her Two Daughter Police Filed Final Report
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही थी कि बाथरूम में नहाते समय मां और दो बेटियों की मौत एक साथ हो गई होगी। सवाल यह था कि अगर अंदर जहरीली गैस थीं तो उन्होंने गेट खोलकर बाहर निकलने का प्रयास क्यों नहीं किया? लेकिन हर सवाल इस बात पर आकर खत्म हो जाता था कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। वहां सीसीटीवी लगे हैं। घटना से कुछ देर पहले और बाद में न कोई अंदर गया और न ही बाहर आया। रोहित जयपुर हाउस स्थित दुकान पर थे। उनके पिता का जयपुर हाउस में ही दवाखाना है। माता पिता वहीं पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Death Mystery Of Woman And Her Two Daughter Police Filed Final Report
पति रोहित के साथ रितु
यह था मामला: रितू, कायरा और सचिका दोपहर को बाथरूम में नहा रही थीं। शाम को रितू का फोन नहीं मिला तो पति रोहित धूपड़ घर आए। मां-बेटियों के शव बाथरूम में मिले। उनके सिर पर शैंपू लगा थी। पानी चलता रहा, पूरी टंकी खाली हो गई थी। गैस गीजर ऑन था। बाथरूम में लगा छोटा एक्जॉस्ट फैन बंद था।
विज्ञापन
Death Mystery Of Woman And Her Two Daughter Police Filed Final Report
मां रितु के साथ मासूम कायरा
पुलिस ने विसरा रिपोर्ट पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय ली। ऐसे केस निकलवाए जिनमें गैस गीजर लगे बाथरूम में लोगों की जान गई। आगरा में ही हरीपर्वत में दंपती की मौत हुई थी। तब जाकर फाइनल रिपोर्ट लगाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed