फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People from Nagla Padi to Yamunapar struggled for water.

Agra News: नगला पदी से यमुनापार तक पानी के लिए जूझे लोग

Tue, 06 Oct 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
People from Nagla Padi to Yamunapar struggled for water.
आगरा। ग्रीन गैस कंपनी की ओर से भगवान टॉकीज पर की गई खुदाई के कारण पानी की 8 इंच व्यास की लाइन टूट जाने से पूरे दिन पानी का संकट बना रहा। नगला पदी से लेकर यमुनापार तक हाईवे के एक ओर के हिस्से में पानी की किल्लत से लोग जूझते रहे। वहीं भगवान टॉकीज चौराहे पर नगला पदी सर्विस लेन पर मरम्मत कार्य के कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहा, जिसमें लॉयर्स कॉलोनी तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

नगला पदी सर्विस लेन पर बाइक शोरूम से पहले पानी की आठ इंच व्यास की लाइन टूट जाने से रविवार को पूरे दिन जलापूर्ति ठप रही। रात में इसकी मरम्मत कराई गई लेकिन देर रात फिर से बुलडोजर ने पानी की लाइन तोड़ दी। इस पर सुबह जलापूर्ति बंद कराई गई और खुदाई कराकर नया पाइप डाला गया। सुबह से मरम्मत का काम शुरू कराया गया। जलकल विभाग ने ग्रीन गैस कंपनी से ही पानी का नया पाइप डलवाया। देर रात तक यहां मरम्मत का काम जारी रहा, इस वजह से सोमवार को भी सुबह और शाम की जलापूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


बल्केश्वर, यमुनापार में भी रहा संकट
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के काम के कारण जलापूर्ति बाधित रही। बल्केश्वर, यमुनापार समेत क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोग परेशान रहे। जलकल विभाग ने शाम को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम पूरा करने का दावा किया लेकिन यमुनापार के लोगों को पानी नहीं मिल पाया। महावीर नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, नुनिहाई, एत्माद्दौला, शाहदरा क्षेत्र के लोगों के सामने पानी की किल्लत बनी रही। महावीर नगर निवासी शैलेंद्र त्यागी ने बताया कि दो दिनों से ही पानी नहीं पहुंच रहा। पहले भी बूंद-बूंद पानी ही आ रहा था, प्रेशर एकदम खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

- ग्रीन गैस ने रात में लाइन बनाई थी लेकिन फिर से खुदाई में बुलडोजर से यह टूट गई। ऐसे में पूरा पाइप ही बदलवाया गया है। देर रात तक काम पूरा कर लिया गया। आज सुबह से नगला पदी समेत अन्य जगहों पर जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। - कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed