{"_id":"6a44108c6ae433128703a507","slug":"people-distressed-by-overnight-power-cuts-sleep-eludes-them-in-the-sultry-heat-agra-news-c-174-1-sagr1037-162124-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रातभर बिजली कटौती से लोग बेहाल, उमस भरी गर्मी में नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रातभर बिजली कटौती से लोग बेहाल, उमस भरी गर्मी में नींद हराम
Wed, 01 Jul 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार रात शहर में बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से लोग बुरी तरह परेशान रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को रातभर जागना पड़ा। शहर के कई इलाकों में देर रात से सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
करहल रोड उपकेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला सरावग्यान में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह बाधा बुधवार सुबह 4:39 बजे तक बनी रही जिससे पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं मिली। पावर हाउस रोड उपकेंद्र क्षेत्र में भी रात 11 बजे से बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो गई। इस क्षेत्र में सुबह 5 बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में भी कई जगह फाॅल्ट होने से एक से दो घंटे तक की कटौती हुई।
लगातार बिजली गुल होने और ट्रिपिंग के कारण लोग चैन की नींद नहीं सो पाए। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस अघोषित कटौती को लेकर तत्काल समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
ग्रामीण अंचल में 10 से 12 का रोस्टर बना परेशानी
ग्रामीण अंचल में बिजली विभाग की ओर से रात 10 से 12 बजे तक रोस्टर जारी किया जा रहा है। इससे बच्चे और बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। गांव रठेरा निवासी बादाम सिंह का कहना था कि रात 10 बजे जब बच्चों और बुजुर्गों के सोने का समय होता है तब बिजली गुल हो जाती है। रात के समय 10 से 12 बजे का रोस्टर किसी प्रकार से उचित नहीं है। इस रोस्टर की व्यवस्था दिन के समय की जाए।