फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People created ruckus due to water crisis on Holi

Agra News: होली पर भी नहीं मिला पानी, खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरी भीड़; जाम लगाकर किया हंगामा

Thu, 05 Mar 2026 07:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 05 Mar 2026 07:19 PM IST
सार

होली पर भी पानी नहीं मिलने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। खाली बर्तन लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोग सड़कों पर डटे रहे। 

विज्ञापन
People created ruckus due to water crisis on Holi
पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदारी वार्ड 33 के 12 से अधिक इलाकों में होली पर पानी न मिलने पर बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। खाली बर्तन रखकर आक्रोश व्यक्त किया। जाम की सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में क्षेत्रीय पार्षद सुनील शर्मा ने लोगों को समझाया। एक घंटे बाद पानी के टैंकर के आने पर लोग घर गए।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है कि खंदारी क्षेत्र के लोगों ने त्योहार पर पानी की समस्या पर प्रदर्शन किया। वर्ष 2025 में नगर निगम सदन में क्षेत्र में पानी की लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र को गंगाजल नहीं मिल पाया। अधिकांश मोहल्लों में पानी की समस्या बनी हुई है। कई जगह पर लाइन नहीं हैं। जहां लाइन हैं, वहां डैमेज हो चुकी हैं। मुख्यत: खंदारी बस्ती, आजाद नगर, शास्त्री नगर, पुष्प विहार कॉलोनी, बापूनगर, सुरजेपुर, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन


पार्षद सुनील शर्मा ने बताया कि कई बार नगर निगम एवं जलकर के अधिकारी खंदारी क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारु करने की बात कर चुके हैं। इस संदर्भ में कई पत्र महापौर, नगर आयुक्त एवं जीएम जलकल को दे चुके हैं। बावजूद इसके आज तक यह पूरा क्षेत्र पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पार्षद ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारु नहीं होती है तो क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर नगर निगम एवं जलकल कार्यालय पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed