फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People caught the miscreant running away after robbing the mobile

मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा

Tue, 15 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
People caught the miscreant running away after robbing the mobile
आगरा। रामबाग चौराहे पर सोमवार रात को मां के साथ जा रही एक युवती से मोबाइल लूटकर भागते बदमाश को जनता ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उससे मोबाइल बरामद हो गया।
विज्ञापन

सुमन नाम की महिला सोमवार रात आठ बजे अपनी बेटी के साथ रामबाग चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। सुमन ने पुलिस को बताया कि वह एक गाड़ी चालक से बात कर रही थी। उधर, बेटी मोबाइल पर बात करने लगी। तभी पैदल एक बदमाश आया। उसने बेटी के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। इसके बाद भागने लगा। यह देखकर सुमन ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर लोेग जुट गए। वह बदमाश के पीछे दौड़ने लगे। 50 मीटर की दूरी पर बदमाश को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एक युवक ने उससे लूटा गया मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई लगाई। उसे रामबाग चौकी पर ले आए। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्य देव शर्मा ने बताया कि एक युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था। उसे पकड़ा गया है। महिला मोबाइल लेकर चली गई। उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed