फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are unaware of alternative routes to avoid the jam on MG Road

एमजी रोड पर जाम: वैकल्पिक रास्ते की खोज में भटक रहे वाहन चालक, प्लान बनाया...पर नहीं लगाए संकेतक

Tue, 22 Jul 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 09:21 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य के चलते एमजी रोड पर जाम की समस्या बनी हुई है। इस समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्लान तो बनाया गया, लेकिन संकेतक नहीं लगाए गए।

 

विज्ञापन
People are unaware of alternative routes to avoid the jam on MG Road
एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग से अक्सर जाम लग रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों को इससे बचाने के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था तो की लेकिन संकेतक नहीं लगाए। इससे लोग उससे अनजान हैं और परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतापपुरा चौराहे से सूरसदन तक एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। इससे रोड संकरा हो गया है। रोज जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात ज्यादा खराब हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


धाकरान चौराहे से हरीपर्वत की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सुभाष पार्क के सामने पंचकुइयां रोड से लोहामंडी होते हुए जाने के लिए मार्ग तय हुआ था। मगर इसके लिए कोई संकेतक नहीं लगाया गया। इससे लोग इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सूरसदन चौराहे से फतेहाबाद रोड जाने के लिए पालीवाल पार्क से यमुना किनारा और हाथी घाट होते हुए फतेहाबाद रोड पर जाने का मार्ग प्रशासन ने सुझाया था। यहां भी संकेतक न होने से लोग जाम लगने पर भ्रमित हो जाते हैं।


मदिया कटरा पर लगता है जाम
मदिया कटरा निवासी मनोज मिश्रा ने बताया कि मदिया कटरा पर रोज जाम में फंसना पड़ रहा है। 5 मिनट का रास्ता 30 मिनट में तय होता है। स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। अंदरूनी मार्ग वाहनों के दबाव को नहीं झेल पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed