फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Payment of Rs 1.32 crore to sugarcane farmers

Agra News: गन्ना किसानों को हुआ 1.32 करोड़ रुपये का भुगतान

Sat, 18 Nov 2023 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 1.32 crore to sugarcane farmers
कासगंज। जिले की न्यौली चीनी मिल पर गन्ना किसानों के पिराई सत्र 2022-23 के बकाये के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।मिल ने किसानों को 1.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी है। इसका लाभ 2043 किसानों को मिला है। शनिवार को भी किसानों का भुगतान होने की उम्मीद है।जिले के 6500 गन्ना किसानों का चीनी मिल पर 29.62 करोड़ रुपये बकाया थे। गन्ना पिराई का नया सत्र शुरू हो जाने के बाद भी किसानों को भुगतान न मिल पाने से उनमें आक्रोश था। किसान लगातार चीनी मिल से बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे। गन्ना विभाग की देख-रेख में चीनी मिल प्रबंधन ने बकाया भुगतान की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। किसानों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद राहत महसूस कर रहे है। किसानों को अब जल्द ही भुगतान होने की उम्मीद बंधी हैं। जिन किसानों ने 24 दिसंबर 2022 तक मिल पर अपनी पर्ची लगाई थी उनका भुगतान कर दिया गया है। शनिवार को और किसानों का भुगतान मिल प्रबंधन करेगा। ओम प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed