{"_id":"6a1f0db6028ac44ba90e9181","slug":"paved-roads-will-be-built-in-kishani-using-funds-from-the-sp-mla-a-sum-of-9132-lakhs-approved-and-will-be-constructed-under-the-accelerated-economic-development-scheme-agra-news-c-174-1-sagr1037-160452-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सपा विधायक की निधि से किशनी में बनेंगी पक्की सड़कें, 91.32 लाख की धनराशि स्वीकृत, त्वरित आर्थिक विकास योजना से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सपा विधायक की निधि से किशनी में बनेंगी पक्की सड़कें, 91.32 लाख की धनराशि स्वीकृत, त्वरित आर्थिक विकास योजना से होगा निर्माण
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के जन प्रतिनिधियों ने एक के बाद एक जिले की सड़कों की स्थिति को सुधारने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सपा से किशनी विधायक बृजेश कठेरिया की निधि से किशनी विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए 91.32 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत किया जाएगा।
किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव रनपुर, समदपुर, भिटारा, सतियाहार के ग्रामीणों ने विधायक किशनी बृजेश कठेरिया से मुलाकात कर पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। विधायक ने अपनी निधि से सड़क निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन से मंजूरी मिल गई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई।
रठेह मार्ग से रनपुर होकर समदपुर तक पक्की सड़क निर्माण के लिए 53.78 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि भिटारा मार्ग से सतियाहार तक सड़क निर्माण के लिए 37.54 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।