फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patna Police, murder of silver businessman, murder, Patna murder case, silver businessman murder case, Bihar P

चांदी कारोबारी हत्याकांड: आगरा पहुंची पटना पुलिस, रंजिश में हुआ कत्ल या वजह कुछ और... परिवार से की पूछताछ

Wed, 30 Oct 2024 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 12:06 AM IST
सार

आगरा के चर्चित चांदी कारोबारी की पटना में गोली मारकर हत्या किसने की। इस हत्याकांड की छानबीन करने के लिए पटना पुलिस आगरा पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
Patna Police, murder of silver businessman, murder, Patna murder case, silver businessman murder case, Bihar P
चांदी कारोबारी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना में चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस टीम ने आगरा में आकर डेरा डाल लिया। कारोबारी के परिजन से पूछताछ की। उनसे किसी तरह की रंजिश के बारे में जानकारी ली। हालांकि परिजन ने रंजिश से इंकार किया है। उधर, कारोबारी का शव सुबह घर पहुंचा। दोपहर में ताजगंज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  फर्जी एसआईटी की रेड: डीआईओएस कार्यालय का बाबू नहीं पहचान सका...दे बैठा इतनी रिश्वत, इसलिए किसी को नहीं बताया
विज्ञापन



 

सीढ़ियों पर मारी गई थी गोली
परिणय कुंज, हरीपर्वत निवासी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की रविवार रात को कार्यालय से घर जाते समय अपाॅर्टमेंट की सीढ़ियों पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल के पास शूटरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला था। कारोबारी हाल ही में अपने पूर्व में दो मुकदमों से हाईकोर्ट से बरी हुए थे।

ये भी  पढ़ें -  UP: करहल के रण में मुलायम और लालू प्रसाद के दामाद... क्या अखिलेश बचा पाएंगे विरासत? सीएम योगी की भी प्रतिष्ठा दांव पर


 

परिवार में मचा हुआ है कोहराम
हत्याकांड के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शव को आगरा लाया गया। दोपहर में 12 बजे अंतिम संस्कार किया गया। उधर, दोपहर बाद पटना पुलिस की टीम कारोबारी के घर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने 1 घंटे तक परिवार के लोगों से बात की।

ये भी  पढ़ें -   UP: रॉयल एनफील्ड बुलेट से भी महंगा है खच्चर 'चांडाल', कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें क्या है इसकी खासियत

 
विज्ञापन

परिवार वालों से की ये पूछताछ
उनसे पूछा कि किसी तरह की रंजिश तो नहीं थी। मगर, परिवारवालों ने यही बताया कि उन्हें नहीं पता। पुलिस घटना का खुलासा करे। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इस पर पुलिस टीम लाैट गई। चर्चा है कि पुलिस ने आगरा में ही डेरा डाल लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed