फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients are being charged arbitrary fees in hospitals in Agra CMO said action will be taken soon

Agra News: अस्पतालों में नहीं लगी सेवाओं की सूची, मरीजों से वसूला जा रहा मनमाना शुल्क; कार्रवाई की तैयारी

Mon, 17 Jul 2023 12:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 12:15 PM IST
सार

आगरा में संचालकों ने अस्पतालों में सेवाओं की सूची नहीं लगाई। मरीजों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। सीएमओ बोले कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Patients are being charged arbitrary fees in hospitals in Agra CMO said action will be taken soon
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में चिकित्सकीय संस्थानों में सेवाओं की शुल्क सूची नहीं लगने से मरीजों से मनमानी वसूली हो रही है। बीते दिनों विधान परिषद की समिति की समीक्षा बैठक में भी यह शिकायत की गई थी। सीएमओ ने सूची अनिवार्य रूप से लगाने के लिए 20 जुलाई तक का मौका दिया है। 21 से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में 1269 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इनमें ओपीडी में डॉक्टर की फीस, बेड का चार्ज, ऑक्सीजन चार्ज, आईसीयू का शुल्क, नर्सिंग चार्ज, वेंटिलेटर का शुल्क, प्रसव, सिजेरियन, विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन समेत अन्य सेवाओं का शुल्क बोर्ड पर लगाना जरूरी है। इससे मरीजों को इलाज से पहले शुल्क की जानकारी हो जाए। बाद में अन्य चार्ज लगाकर मरीजों से ठगी न हो सके। अधिकांश जगह सूची नहीं लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे, नाले लबालब; डूबने की कगार पर बस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जुलाई तक सभी चिकित्सकीय संस्थानों को सेवाओं का शुल्क सूची अस्पताल के बाहर और रिसेप्शन पर लगानी होगी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी देनी होगी। 21 जुलाई को विवरण समिति और शासन को भेज दिया जाएगा। निरीक्षण में सूची नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने बताया कि सभी चिकित्सकों को अपने संस्थान में सूची लगाने के लिए कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed