फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pati patni aur woh case in mathura

लॉकडाउन में पत्नी के कहने पर प्रेमिका को घर लेकर आया पति, और फिर...

Wed, 15 Apr 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
pati patni aur woh case in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पति-पत्नी और 'वो' का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जब यह पता चला कि नोएडा में रह रहे उसके पति के किसी युवती से संबंध हैं तो उसने खुद पति को प्रेमिका के साथ घर आने को कहा। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के बावजूद युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। यहां आने पर पत्नी ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई, जहां समझौता होने के बाद प्रेमिका को उसके घर भेजने की व्यवस्था कराई गई। 
विज्ञापन

  
टैंटीगांव क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक नोएडा में रहकर खिड़कियों पर शीशे चढ़ाने का काम करता है। उसने तीन वर्ष पूर्व गुरुग्राम में लखीमपुर खीरी निवासी युवती से शादी की थी। इसके बाद पत्नी को अपने गांव छोड़कर नोएडा में काम-धंधे की कहकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों से घर नहीं आया था युवक

कई माह से युवक घर नहीं लौटा। उसकी पत्नी को पता चला कि पति नोएडा की एक महिला के साथ रह रहा है। पत्नी ने उसे विश्वास में लेकर प्रेमिका को घर ले आने के लिए बोला। इस पर सोमवार को वो अपनी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। 

यहां आने के कुछ देर बाद ही पत्नी ने हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पति और प्रेमिका को थाने ले गई। बाद में पत्नी भी वहां पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बाद पति-पत्नी में समझौता हो गया। 

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को शादीशुदा युवक प्रेमिका को नोएडा से साथ लेकर आया था। युवती को वापस नोएडा भेजा गया है। पति-पत्नी में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed