फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will not wander for information about buses going to their destination

Agra News: गंतव्य तक जाने वाली बसों की जानकारी के लिए नहीं भटकेंगे यात्री

Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Passengers will not wander for information about buses going to their destination
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की जानकारी के लिए अब यात्रियों को दिक्कतें नहीं होंगी। बस स्टैंड पर शीघ्र ही डिस्प्ले पैनल लगवाए जाएंगे। जिन पर जाने वाली बसों की जानकारी डिस्प्ले होगी। इसके लिए स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है।बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने वाली बसों की जानकारी के लिए परेशान होना पड़ता है। पूछताछ केंद्र पर भी कई बार कोई कर्मी नहीं होता। जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक जाने वाली बस की जानकारी नहीं हो पाती। यात्री बसों के चालक, परिचालकों से बसों के बारे में जानकारी करते हैं। यात्रियों की इस समस्या का अब शीघ्र निदान होगा। रोडवेज बस स्टैंड पर डिस्प्ले पैनल लगाए जाएंगे। जिन पर बस नंबर, मार्ग का नाम और समय अंकित रहेगा। यात्री रेलवे स्टेशन की तरह अब बस स्टैंड पर भी डिस्प्ले पैनल से गंतव्य तक जाने वाली बसों की जानकारी कर सकेंगे। दो डिस्प्ले पैनल यात्रियों के बैठने के स्थान पर लगाए जाएंगे। जबकि एक डिस्प्ले पैनल को बस स्टैंड परिसर में लगाया जाएगा। जिससे यात्रियों की नजर डिस्प्ले पैनल पर आसानी से पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed