फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will be able to travel cashless in roadways buses from Rakshabandhan

रक्षाबंधन से रोडवेज की बसों में यात्री कर सकेंगे कैशलेस यात्रा

Sun, 07 Aug 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to travel cashless in roadways buses from Rakshabandhan
बस स्टेंड। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अब परिवहन निगम की बसों में यात्री कैशलेस यात्रा की सुविधा ले सकेंगे। यात्रियों को कैश रखने की चिंता नहीं रहेगी। अब बसों में यात्री डेबिट कार्ड, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे। डिपो के लिए 83 ई टिकट मशीनों को आवंटित किया गया है। इन मशीनों के रक्षाबंधन से पूर्व ही डिपो पर उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

अब परिवहन की निगम में नकद टिकट लेने की जरूरत नहीं रह जाएगी। मुख्यालय से परिचालकों के लिए ईटीआईएम (इलेक्ट्रानिक टिकट इंडीकेटर मशीन) दी जाएंगी। शीघ्र सभी मशीनों डिपो पर उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए परिचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डिपो पर 64 बसें निगम की और 19 बसें अनुबंधित हैं। इस तरह से डिपो पर कुल 83 बसों का बेड़ा हैं। प्रति बस एक मशीन के हिसाब से 83 मशीनें अभी डिपो पर रक्षाबंधन से पूर्व ही पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

टिकट के पीछे रुपये लिखने का नहीं रहेगा झंझट
ई टिकट मशीनों के बाद टिकट का भुगतान कैशलेस होगा। अभी टिकट खरीदने के बाद शेष रुपयों को परिचालक के द्वारा शेष रुपयों को टिकट के पीछे लिख दिया जाता है। कई बार यात्री टिकट के पीछे लिखे रुपये वापस लेना भुल जाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीआई से भी होगा भुगतान
परिवहन निगम की बसों में यात्री एटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड को स्वैप कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे। वहीं इसके अतिरिकत यूपीआई से भी भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed