फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers of roadways and railways are troubled by the mischief of monkeys

Agra News: बंदरों के उत्पात से परेशान हैं रोडवेज और रेलवे के यात्री

Sat, 08 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Passengers of roadways and railways are troubled by the mischief of monkeys
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड पर बंदरों के उत्पात से यात्री परेशान हैं। आए दिन ही यात्रियों के सामान छीनकर बंदर ले जाते हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है। दिल्ली जा रही बस में सवार एक युवती से बंदर ने मोबाइल छीन लिया। जिसे क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसी घटनाएं अक्सर बस स्टैंड पर होती रहती हैं। दिल्ली निवासी वंशिका अपनी मां गीता के साथ कासगंज आई हुई थी। वह दिल्ली वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर रोडवेज की बस में सवार हुई। वह बस में बैठकर मोबाइल पर कुछ देख रही थी, तभी एक बंदर खिड़की से अंदर आकर छपट्टा मार उसकी मोबाइल छीन ले गया। साथ ही बस स्टैंड की छत पर जाकर बैठ गया। सह यात्रियों के द्वारा खाद्य सामग्री देकर बमुश्किल से बंदर से मोबाइल छुड़वाया गया। लेकिन यह मोबाइल क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में बंदर हैं। जिनके उत्पात से लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों एवं बच्चों आदि के हाथ से सामान को छीन लेेकर जाते हैं। सामान को तोड़ फोड़ देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। सबसे अधिक घटनाएं यात्रियों के आंखों से चश्मा उतारने की होती है। बस स्टैंड पर थोड़ी सी लापरवाही पर ही बंदर चश्मा उतार ले जाते हैं और खाद्य सामग्री मिलने पर ही छोड़ते हैं। कई बार चश्मा टूट जाने से यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

वन विभाग और नगर पालिका प्रशासन को बस स्टैंड पर बंदरों की संख्या अधिक होने एवं उत्पात की जानकारी दी गई हैं। जिससे बंदरों को पकड़वाया जा सके और यात्रियों को परेशानी न हो। - ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed