{"_id":"642b0b9e79ff5959530cd261","slug":"passengers-getting-looted-due-to-failure-of-street-lights-from-highway-to-posh-colonies-in-agra-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आए दिन लुट रहे राहगीर, हाईवे से लेकर पॉश कॉलोनियों तक छाया अंधेरा, 15 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आए दिन लुट रहे राहगीर, हाईवे से लेकर पॉश कॉलोनियों तक छाया अंधेरा, 15 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब
Mon, 03 Apr 2023 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:53 PM IST
सार
आगरा में हाईवे से लेकर पॉश कॉलोनियों तक स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया रहता है। इसका लाभ उठाकर चोर, उचक्के, लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं। आए दिन राहगीरों के साथ लूट, छिनैती की वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 पुलिस चौकी के पास कई महीनों से बंद पड़ी लाइट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे से लेकर पॉश कॉलोनियों तक अंधेरा है। इससे इन मार्गों पर वारदात हो रही हैं। दूसरी तरफ नगर निगम भी लापरवाह बना है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स के मरम्मत की कोई समय सीमा नहीं है। जनसूचना अधिकार (आरटीआई) में मांगा गया जवाब भी नगर निगम उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक कार्यालय से असोपा मोड़ तक हाईवे की सर्विस रोड पर एक महीने से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। फिरोजाबाद निवासी समाचार पत्र कर्मी रात 12 बजे पैदल सर्विस रोड से आईएसबीटी बस स्टैंड जा रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर शर्ट की जेब से किराए के 150 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मरम्मत के लिए कई पत्र लिखे लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। लाइनमैन नहीं आते। स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के लिए सामान व उपकरण तक नगर निगम में नहीं हैं। वहीं, आरटीआई में स्ट्रीट लाइट्स के बारे में नगर निगम पर आधी-अधूरी और गुमराह करने वाली सूचनाएं देने का आरोप हैं।

बालाजीपुरम से अलबतिया तक स्ट्रीट लाइटें बंद
देव नगर वार्ड 52 से पार्षद विवेक तोमर ने बताया कि हाईवे से सटे कालिंदी विहार, मऊ रोड, आनंदी भैरों, तक्षशिला में दो महीने से 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शिकायतें करते-करते थक गए। नगर निगम में सुनवाई नहीं होती। आजमपाड़ा के पार्षद राहुल चौधरी ने बताया कि बालाजीपुरम से अलबतिया तक स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रास्ते में अंधेरा रहता है।