फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passenger in roadways bus started shivering badly people started sweating after seeing condition

UP News: रोडवेज बस में यात्री के मुंह से अचानक निकलने लगा झाग, बुरी तरह कांपने लगा...हालत देख छूटे पसीने

Sat, 17 Aug 2024 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

मथुरा से आगरा के बीच सफर के दौरान एक यात्री को रोडवेज बस में दौरा पड़ गया। मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसने बुरी तरह कांपना शुरू कर दिया। ये देख अन्य यात्रियों के होश उड़ गए। तत्काल एंबुलेंस को कॉल कर यात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

 

विज्ञापन
passenger in roadways bus started shivering badly people started sweating after seeing condition
बस में बिगड़ी यात्री की तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से आगरा जा रहे यात्री को मथुरा डिपो की बस में अचानक दौरा पड़ गया। यात्री को दौरा पड़ते देख उसके पड़ोस में बैठे अन्य यात्रियों भयग्रस्त हो गए। देखते ही देखते यात्री के मुंह से झाग आने लगा। यह देख रोडवेज बस के परिचालक दीपक यादव की भी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


बस में सवार एक यात्री ने तुरंत फरह टोल प्लाजा के घटना प्रबंधक अधिकारी नरेंद्र सिंह को फोन कर एंबुलेंस की मांग की। फोन आने के बाद तुरंत ही फरह टोल प्लाजा से एंबुलेंस रवाना हो गई। इससे पहले यात्री की हालत में सुधार आ गया।
विज्ञापन




तबीयत सुधरने के बाद यात्री ने बताया कि वह कोलकाता का रहने वाला है। मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद वह आगरा घूमने जा रहा था। बस में सवार यात्रियों ने जब उससे पूछा कि कुछ देर पहले आपके साथ क्या हुआ था तो वह लोगों के मुंह ताकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed