{"_id":"69aa43921dc9d9e9200e2626","slug":"passenger-arrested-at-agra-metro-station-after-live-cartridge-found-during-security-check-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, सुरक्षकर्मियों के छूट गए पसीने; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, सुरक्षकर्मियों के छूट गए पसीने; गिरफ्तार
Fri, 06 Mar 2026 08:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:31 AM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 315 बोर का मिस कारतूस बरामद हुआ। कारतूस के बारे में संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दाैरान एक यात्री के बैग से मिस कारतूस बरामद हुआ। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। युवक कारतूस के बारे में सही जवाब नहीं दे सका। इस पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्टेशन के कंट्रोलर दीपक कुमार ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि 2 मार्च की शाम सिपाही रमाकांत सिंह को इंद्रा ज्योति नगर, टेढ़ी बगिया निवासी उमेश कुमार के बैग की चेकिंग में 315 बोर का एक कारतूस मिला। इसकी पैंदी पर चोट लगी थी।
यह मिस कारतूस था। युवक को हिरासत में ले लिया गया। उसके बैग से मोबाइल चार्जर, लंच बाक्स, एक पाॅलीथिन में टूटा मोबाइल भी मिला। इस कारतूस के बारे में उमेश कुमार कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने भी उससे जानकारी ली। उसने जानकारी से इंकार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। इससे पहले भी मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक जेब में 32 बोर के आठ कारतूस के साथ पकड़ा गया था। आरोपी थाना एकता के अकबरपुर निवासी मोहित अरेला के खिलाफ कार्रवाई की थी। वह लाइसेंस नहीं दिखा सका था। अब यह दूसरी घटना सामने आई है।