{"_id":"637a12dd4399df4b39615b90","slug":"paramilitary-forces-have-started-arriving-due-to-mainpuri-lok-sabha-by-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: उप चुनाव के लिए 28 जोन और 163 सेक्टर में बांटा मैनपुरी, पहुंचने लगा पैरामिलिट्री फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: उप चुनाव के लिए 28 जोन और 163 सेक्टर में बांटा मैनपुरी, पहुंचने लगा पैरामिलिट्री फोर्स
Sun, 20 Nov 2022 11:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:11 PM IST
सार
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट कड़ी मेहनत करें और निरंतर अपने-अपने जोन, सेक्टर का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
तिब्बत सीमा सुरक्षा बल की कंपनी के कमांडर से एएसपी राजेश कुमार वार्ता करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में पांच दिसंबर को लोकसभा उप चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए जिले को 28 जोनल और 163 सेक्टर में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रविवार को जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों को अवगत कराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट कड़ी मेहनत करें और निरंतर अपने-अपने जोन, सेक्टर का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। यदि कहीं कोई कमी हो तो तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी से समन्वय स्थापित कर दूर कराएं। अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान क्षेत्र के मतदाताओं से प्रत्येक दशा में संवाद कर फीडबैक लिया जाए। यदि कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो तो तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि पार्टी रवानगी के दिन चार दिसंबर को ही सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर और जोन में रात्रि विश्राम करें। उपलब्ध कराई गई ईवीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और अपने मोबाइल का नेट हमेशा खुला रखें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी को छह जोन और 40 सेक्टर में, विधानसभा क्षेत्र भोगांव को सात जोन और 3 सेक्टर में, विधानसभा किशनी क्षेत्र को छह जोन और 40 सेक्टर में और विधानसभा करहल क्षेत्र को नौ जोन और 44 सेक्टर में विभाजित किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर निदेशक अभियोजन डीके मिश्रा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार व मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: सुसाराल वालों की खौफनाक हरकत, महिला को इस कदर पीटा कि हो गया गर्भपात

पहुंचने लगा पैरामिलिट्री फोर्स
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर जिले में पैरामिलिट्री फोर्स का आना शुरू हो गया है। शनिवार को कुछ कंपनियां पुलिस लाइन पहुंची। एएसपी ने कमांडर से वार्ता करने के साथ ही इन कंपनियों को ठहरने वाले स्थान के लिए रवाना किया।जिले में लोकसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब प्रशासन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर रही सही तैयारियां पूर्ण करने में तेजी के साथ जुटा हुआ है। बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने के स्थान आदि चिन्हित किए जा चुके हैं। वहीं रविवार से पैरामिलिट्री फोर्स का आना शुरू हो गया है। दोपहर के समय पुलिस लाइन पहुंचे तिब्बत सीमा सुरक्षा बल की कंपनी के कमांडर से एएसपी राजेश कुमार ने वार्ता कर जानकारी ली। उन्हें ठहरने वाले स्थल के बारे में जानकारी दी।ये भी पढ़ें - Mainpuri: सुसाराल वालों की खौफनाक हरकत, महिला को इस कदर पीटा कि हो गया गर्भपात