फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paper trader duped of 6.85 lakh by fraudsters who created a fake firm on Google.

Agra News: गूगल पर फर्जी फर्म बनाकर कागज व्यापारी से 6.85 लाख ठगे

Sat, 03 Oct 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Paper trader duped of 6.85 lakh by fraudsters who created a fake firm on Google.
आगरा। गूगल पर साइबर ठगों के फर्जी नंबर के झांसे में एक फर्म संचालक ठगी का शिकार हो गए। मुजफ्फरनगर की फर्म से कागज भेजने के नाम पर 6.85 लाख जमा करा लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। पीड़ित ने 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

यमुनोत्री कॉलोनी, कर्मयोगी, कमलानगर निवासी निलेश बंसल ने बताया कि उनकी सेठ गली की फर्म नैमीचंद राकेश कुमार कागज का कारोबार करती है। उन्हें कागज खरीदना था, जिसके लिए उन्होंने 15 सितंबर को गूगल पर जानकारी खोजी। उन्हें आरामको पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक मुजफ्फरनगर की एक फर्म का नंबर मिला। फर्म के प्रबंधक विकास और प्रबंध निदेशक यामीन चौधरी से उनकी फोन पर बात हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने कागज की गुणवत्ता और कीमत बताकर नमूना भी भेजा। 20 सितंबर को एडवांस के तौर पर एक लाख रुपये लिए। 25 सितंबर को आरोपियों ने 17,094 किलोग्राम कागज ट्रक में लोड करने की बात कही। उन्होंने जीएसटी समेत कुल 6,85,811 रुपये का बिल भेजा। इसके बाद बाकी 5,85,811 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ट्रक रवाना होने की जानकारी दी लेकिन 26 सितंबर को ई-वे बिल या ट्रक चालक का फोन नहीं आया। संपर्क करने पर आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। बैंक कर्मचारियों ने साइबर ठगी की आशंका जताई।

सतर्कता ही बचाव
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी हेल्पलाइन नंबर डाल देते हैं। इन नंबरों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना बहुत जरूरी है। ठगी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed