{"_id":"5de65b068ebc3e549c337bc6","slug":"panchayat-boycott-of-couple-family-after-love-marriage-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वालों को परिजनों ने अपनाया तो पंचायत ने सुनाई ऐसी 'सजा', रो दिए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वालों को परिजनों ने अपनाया तो पंचायत ने सुनाई ऐसी 'सजा', रो दिए सभी
Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में प्रेम विवाह पर दो परिवार को पंचायत ने ऐसा तुगलकी फरमान सुनाया, जिसे जानकर पीड़ितों के आंसू छलक आए। युवक-युवती के प्रेम विवाह करने पर मोहल्ले के लोगों पंचायत कर दोनों परिवारों का बहिष्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
बेवर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में करीब एक माह पूर्व एक युवक ने मोहल्ले की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन दोनों परिवार के लोगों ने आपसी सहमति से प्रेमी युगल को स्वीकार कर लिया।
युवक-युवती के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की किसी भी बात पर गौर नहीं किया। प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती से खुशी से जीवन यापन करने लगी। समाज में जहर की तरह घुली रूढ़िवादी सोच को दो प्यार करने वालों की खुशी बर्दाश्त नहीं हुई।

'40 लोगों ने किए हस्ताक्षर'
मंगलवार को मोहल्ले वालों ने प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती के साथ उनके परिवारों का समाज से बहिष्कार कर दिया। इस तुगलकी फरमान पर करीब 40 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दोनों परिवार से किसी भी तरह का संबंध न रखने का फैसला लिया।
पीड़ित परिवारों को जब इसका पता चला तो उनके आंसू छलक आए। परिवारों को सामाजिक बहिष्कार किए जाने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। बेवर थाना के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस पूरे मामले में गंभीरता से जांच करेगी। न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।